Thursday, March 26, 2020

कोरोना

इन दिनों  विश्व के सैकड़ों देश कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रकोप से गुजर रहे हैं ।भारत भी इनमें से एक है ।अबतक करीब 722 लोग भारत में कोरोना संक्रमण से  पीड़ित हैं और 16 लोगों की मौत हो चुकी है।ऐसे में इस संक्रमण को गम्भीरता से लेने की जरूरत है।सभी पीड़ित लोगो का इलाज चल रहा है। इस संक्रमण को लेकर सरकार ने काफी कदम उठाए है जो इसे सीमित कर सकेगा और पीड़ित लोगों का इलाज कर उन्हें स्वस्थ करने में कामयाब होगा।
सरकार द्वारा लॉक डाउन की  घोषणा की गई है जिसके तहत लोगों को सलाह दी गई है कि वह रोड पर ना निकले और अपने घर में बने रहे। इसका परिणाम यह होगा कि कोरोना संक्रमण की ट्रांसमिशन चैन को तोड़ने में कामयाबी मिलेगी और आगे यह रोग नहीं फैल सकेगा। यह सबसे मजबूत और वांछित उपाय है फिलहाल।
हम सभी को सख्ती से इसकी अनुपालना करनी चाहिये। सरकारी प्रयासों में हमे भी सहयोग करना चाहिए। परंतु घर मे लगातार रहना भी इतना आसान नही है। इसके कारण लोगों पर मानसिक असर भी हो सकते है, बोरियत तथा स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

परन्तु 21  दिनों तक हमलोगों को घर में रहना है ,अतः इसके दुष्परिणामों से बचने एवं समय को अच्छे तरीके से व्यतीत करने के लिए हम आपको कुछ सुझाव दे रहे हैं , जिसका अमल करने से आप को अच्छा महसूस होगा और आपका समय आसानी से व्यतीत हो पायेगा।
1. न्यूज़ चैनल को बार बार न देखे। यह आपकी चिंता को बढ़ाएगा। दिन भर में एक या दो बार ही विस्वसनीय स्रोत से प्रसारित होनेवाले समाचार ही देखे।
2. उचित मात्रा में पौष्टिक भोजन का सेवन करें।
3. मनोरंजन के लिए गाने सुने।
4. अभी आपके पास फुरसत के क्षण है। अपने परिजनों व रिश्तेदारों तथा मित्रों से , जो दूसरे शहरों में है, फोन पर बात कर हाल चाल लें।
5. अगर आपको रुचि है तो किताब पढ़ने में समय लगाए।
6. अपने मनपसंद कवियों की कविताएं सुने। यू टूब का सहारा ले सकते है।  कुमार विस्वास व अनामिका जैन एम्बर जैसे कई हिंदी कवि है जिनके रसपूर्ण, प्रेरक व उल्लास भरी कविताओं का लुत्फ आप उठा सकते है।
7. अगर आप मे रुचि है, और अबतक आपको समय नही मिल रहा था, तो ये सही वक्त है, आप कविता, कहानी, लेख इत्यादि लिखना प्रारम्भ कर दे।
8. सोशल डिस्टेंस को कायम रखते हुए रोजाना टहलने का व्यायाम करें। 30 से 40 मिनेट की वाकिंग आपको कई सारे लाभ कराएंगे तथा आप तनावमुक्त भी रहेंगे।
9. अगर बाहर निकलना मुश्किल हो
 तो घर के अंदर ही व्यायाम करें।
10. कोसिस करे कि बच्चो को भी कम से कम 1 घंटे का समय खेलेने को मिले।
11. बागवानी, कुकिंग आदि ऐसे शौक है जो आपके समय को आसान कर सकते है।
12. पूजा पाठ, योग व प्राणायाम  एवं प्रार्थना भी आपको सहज और प्रसन्न रखेगा।
13. अफवाहों पर ध्यान न दे।
14. फिल्मों को भी देखा जा सकता है।
15. हैंड वाश, सैनिताइजेशन आदि के टिप्स को बार बार प्रयोग करते रहे। स्वच्छ रहे, स्वस्थ रहे।

Monday, March 16, 2020

संध्या भ्रमण ( Evening Walk)

प्रातःभ्रमण या टहलना ज्यादा लोकप्रिय है। परंतु शाम के टहलने,दौड़ने या जॉगिंग को भी हम नजरअंदाज नहीं कर सकते।इसके भी बहुत सारे फायदे हैं।आइए आपको हम सायंकालीन भ्रमण या टहलने के फायदों से रूबरू करवाते हैं।
दिन भर काम करने अथवा अन्य किसी कारणों से जो आपके शरीर में थकान का अनुभव होता है उस थकान को दूर करने में शाम का टहलना बहुत ही सहायक है।इसके अलावा एक और फायदा यह है कि दिन भर थोड़ी बहुत हरकत में रहने के कारण आप को शाम के वक्त वार्मिंग अप की जरूरत नही रहती।
यह आपके शरीर को शानदार आकार देता है ।इससे आपको बेहतर नींद मिलती हैतथाआपकेअंदर विद्यमान मानसिक तनाव को भी दूर करताहै।
आपके  शरीर के वजन को कम करता है और ओबेसिटी यानी अत्यधिक वजन के कारण जो भी बीमारियां होती हैं उससे आपको राहत मिलती है।
शाम को टहलने से एक फायदा यह भी होता है कि आपके शरीर में रक्त संचार में वृद्धि होती है , जिसके फलस्वरूप यह नसों को शांत करता है और आपको सुख महसूस होता है।
दिन में कार्यालय में बैठे होने के कारण या आपके व्यवसाय की प्रकृति के मुताबिक शरीर के हर मसल को एक जैसा काम नहीं मिलता है । अतः शाम को टहलने से बाकी सारे मसल को भी हरकत मिलने से उसमे मज़बूती आती है। पीठ दर्द में भी राहत मिलती है।
उच्च रक्तचाप को यह नियमित कर आपके शरीर और मन को आराम देता है। आपके मूड को खुशनुमा बनाता है।

मांसपेशियों की ताक़त बढ़ती है। पाचन को सुदृढ़ करता है। शाम की उचित खुराक के लिए आपको तैयार करता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता का भी विकास करता है।
दिन भर काम करने के बाद आपको शाम को फुर्सत मिलती है। वह समय आपके लिए बहुत ही आसान होता है ।अतः शाम के टहलने को नजरअंदाज ना करें और इसे जरूर अपने दिनचर्या में शामिल करें। इससे आपका जीवन बेहतर होगा, स्वास्थ्य में सुधार आएगा और आपको खुशी महसूस होगी।

Thursday, March 12, 2020

Jeena Sikho

   Hi, this is Arvind Pathak. This is my first blog. I wish to bring a lot on learning a good life to have smooth time in your society , family, offices. 

   Apart from this I am to bring good texts on your health, emotional intelligence, general activities , education, friendship , communication skill and so many other heads which may be very useful for your life style to have a good  impact on your happiness and you will be moving on a charming path and say to your well-wishers 
" jeena aise." 

   I would prefer to associate with you all good people in Hindi or English.

Thank you.