इन दिनों विश्व के सैकड़ों देश कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रकोप से गुजर रहे हैं ।भारत भी इनमें से एक है ।अबतक करीब 722 लोग भारत में कोरोना संक्रमण से पीड़ित हैं और 16 लोगों की मौत हो चुकी है।ऐसे में इस संक्रमण को गम्भीरता से लेने की जरूरत है।सभी पीड़ित लोगो का इलाज चल रहा है। इस संक्रमण को लेकर सरकार ने काफी कदम उठाए है जो इसे सीमित कर सकेगा और पीड़ित लोगों का इलाज कर उन्हें स्वस्थ करने में कामयाब होगा।
सरकार द्वारा लॉक डाउन की घोषणा की गई है जिसके तहत लोगों को सलाह दी गई है कि वह रोड पर ना निकले और अपने घर में बने रहे। इसका परिणाम यह होगा कि कोरोना संक्रमण की ट्रांसमिशन चैन को तोड़ने में कामयाबी मिलेगी और आगे यह रोग नहीं फैल सकेगा। यह सबसे मजबूत और वांछित उपाय है फिलहाल।
हम सभी को सख्ती से इसकी अनुपालना करनी चाहिये। सरकारी प्रयासों में हमे भी सहयोग करना चाहिए। परंतु घर मे लगातार रहना भी इतना आसान नही है। इसके कारण लोगों पर मानसिक असर भी हो सकते है, बोरियत तथा स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
परन्तु 21 दिनों तक हमलोगों को घर में रहना है ,अतः इसके दुष्परिणामों से बचने एवं समय को अच्छे तरीके से व्यतीत करने के लिए हम आपको कुछ सुझाव दे रहे हैं , जिसका अमल करने से आप को अच्छा महसूस होगा और आपका समय आसानी से व्यतीत हो पायेगा।
1. न्यूज़ चैनल को बार बार न देखे। यह आपकी चिंता को बढ़ाएगा। दिन भर में एक या दो बार ही विस्वसनीय स्रोत से प्रसारित होनेवाले समाचार ही देखे।
2. उचित मात्रा में पौष्टिक भोजन का सेवन करें।
3. मनोरंजन के लिए गाने सुने।
4. अभी आपके पास फुरसत के क्षण है। अपने परिजनों व रिश्तेदारों तथा मित्रों से , जो दूसरे शहरों में है, फोन पर बात कर हाल चाल लें।
5. अगर आपको रुचि है तो किताब पढ़ने में समय लगाए।
6. अपने मनपसंद कवियों की कविताएं सुने। यू टूब का सहारा ले सकते है। कुमार विस्वास व अनामिका जैन एम्बर जैसे कई हिंदी कवि है जिनके रसपूर्ण, प्रेरक व उल्लास भरी कविताओं का लुत्फ आप उठा सकते है।
7. अगर आप मे रुचि है, और अबतक आपको समय नही मिल रहा था, तो ये सही वक्त है, आप कविता, कहानी, लेख इत्यादि लिखना प्रारम्भ कर दे।
8. सोशल डिस्टेंस को कायम रखते हुए रोजाना टहलने का व्यायाम करें। 30 से 40 मिनेट की वाकिंग आपको कई सारे लाभ कराएंगे तथा आप तनावमुक्त भी रहेंगे।
9. अगर बाहर निकलना मुश्किल हो
तो घर के अंदर ही व्यायाम करें।
10. कोसिस करे कि बच्चो को भी कम से कम 1 घंटे का समय खेलेने को मिले।
11. बागवानी, कुकिंग आदि ऐसे शौक है जो आपके समय को आसान कर सकते है।
12. पूजा पाठ, योग व प्राणायाम एवं प्रार्थना भी आपको सहज और प्रसन्न रखेगा।
13. अफवाहों पर ध्यान न दे।
14. फिल्मों को भी देखा जा सकता है।
15. हैंड वाश, सैनिताइजेशन आदि के टिप्स को बार बार प्रयोग करते रहे। स्वच्छ रहे, स्वस्थ रहे।

Useful and relevant in the situation going on. Good.
ReplyDeleteIt's a good advise for stay at home people.
ReplyDeleteआमलोगों, टीवी और अखबारों के लगातार प्रयास ने कोरोना वाइरस को नियंत्रित किया है। मोदीजी कोभी लोगों ने काफी सहयोग किया।
ReplyDelete