Monday, March 16, 2020

संध्या भ्रमण ( Evening Walk)

प्रातःभ्रमण या टहलना ज्यादा लोकप्रिय है। परंतु शाम के टहलने,दौड़ने या जॉगिंग को भी हम नजरअंदाज नहीं कर सकते।इसके भी बहुत सारे फायदे हैं।आइए आपको हम सायंकालीन भ्रमण या टहलने के फायदों से रूबरू करवाते हैं।
दिन भर काम करने अथवा अन्य किसी कारणों से जो आपके शरीर में थकान का अनुभव होता है उस थकान को दूर करने में शाम का टहलना बहुत ही सहायक है।इसके अलावा एक और फायदा यह है कि दिन भर थोड़ी बहुत हरकत में रहने के कारण आप को शाम के वक्त वार्मिंग अप की जरूरत नही रहती।
यह आपके शरीर को शानदार आकार देता है ।इससे आपको बेहतर नींद मिलती हैतथाआपकेअंदर विद्यमान मानसिक तनाव को भी दूर करताहै।
आपके  शरीर के वजन को कम करता है और ओबेसिटी यानी अत्यधिक वजन के कारण जो भी बीमारियां होती हैं उससे आपको राहत मिलती है।
शाम को टहलने से एक फायदा यह भी होता है कि आपके शरीर में रक्त संचार में वृद्धि होती है , जिसके फलस्वरूप यह नसों को शांत करता है और आपको सुख महसूस होता है।
दिन में कार्यालय में बैठे होने के कारण या आपके व्यवसाय की प्रकृति के मुताबिक शरीर के हर मसल को एक जैसा काम नहीं मिलता है । अतः शाम को टहलने से बाकी सारे मसल को भी हरकत मिलने से उसमे मज़बूती आती है। पीठ दर्द में भी राहत मिलती है।
उच्च रक्तचाप को यह नियमित कर आपके शरीर और मन को आराम देता है। आपके मूड को खुशनुमा बनाता है।

मांसपेशियों की ताक़त बढ़ती है। पाचन को सुदृढ़ करता है। शाम की उचित खुराक के लिए आपको तैयार करता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता का भी विकास करता है।
दिन भर काम करने के बाद आपको शाम को फुर्सत मिलती है। वह समय आपके लिए बहुत ही आसान होता है ।अतः शाम के टहलने को नजरअंदाज ना करें और इसे जरूर अपने दिनचर्या में शामिल करें। इससे आपका जीवन बेहतर होगा, स्वास्थ्य में सुधार आएगा और आपको खुशी महसूस होगी।

4 comments:

  1. It's a very good article on an essential activity of our daily life. It definitely inspires to include evening walk in our routine to stay fit and fight the health problems. A very good post.

    ReplyDelete
  2. Very informative. Motivating text. Really evening walk is good and comfortable.

    ReplyDelete
  3. Very good information. Motivating also. It's good to complete your sleep in the morning, go to office and have your evening walk on return.

    ReplyDelete